
अमरुवा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमरुवा में प्रधान पाठक श्री सुरेश कुमार पाण्डेय एवं उनके परिवार द्वारा उनकी छोटी पुत्री कु. सिमोन पाण्डेय (नैंसी) के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में एच.निशा खान केंद्र प्रशासक सखी वन स्टाफ सेंटर जांजगीर महिला बाल विकास विभाग श्रीमती पुष्पा अनिश सिंह जी पार्षद वार्ड नंबर- 22, पूनम राय जिला आईटीसी प्रभारी चाम्पा श्रीमती संगीता पाण्डेय जिला आईसीसी अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य, श्रीमती सरस्वती सोनी सखी osc परामर्शदाता,श्रीमती अंजलि बंदे सखी osc पैरालीगल /अधिवक्ता, सुधीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला अमरुवा के प्रधान पाठक श्री सम्पत लाल रत्नाकर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ द्वारा श्री रत्नाकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर शाल, श्रीफल एवं उपहार प्रदान किए गए तथा उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह में शिक्षकों ने श्री रत्नाकर के कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ प्रधान पाठक के रूप में किए गए सेवाकार्यों को स्मरण किया। विद्यालय में लगभग 29 वर्षों की सेवा के दौरान उनका शिक्षकों एवं स्टाफ के साथ आत्मीय संबंध और मित्रवत व्यवहार रहा, जिसके चलते विदाई का क्षण भावुक हो उठा। सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं और सभी ने उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि न्योता भोज जैसी पहल बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ-साथ विद्यालय और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करती है, वहीं सेवानिवृत्ति समारोह एक कर्मठ शिक्षक के दीर्घ सेवाकाल के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।

होनहार छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कि छात्रा कु. छवि यादव का चयन राष्ट्रीय साधन -सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS)2026 में होने पर उनका सम्मान भी किया गया एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कु. काव्या गबेल, आकांशा केवट, रणवीर सिंह मन्नेवार एवं संध्या यादव का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।





